Osama का दोस्त हो गया रिहा, ट्रंप के इस कदम से झूम उठा तालिबान

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2025

अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के सबसे करीबी और सबसे खास दोस्त को रिहा कर दिया है। अमेरिका की तरफ से ये फैसला दो अमेरिकी नागरिकों को तालिबान की कैद से छोड़ने से छुड़ाने के लिए लिया गया। खान मोहम्मद को क्वांटनामो जेल से रिहा कर दिया गया। मोहम्मद खान को अमेरिकी अदालत ने मादक पदार्थ तस्करी और आतंकवाद के आरोप में दोषी ठहराया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खान मोहम्मद को रिहा करने के बाद काबुल ले जाया गया है। मोहम्मद को 2008 में अमेरिकी अदालत ने आजीवान करावास की सजा सुनाई थी। खान ने हुर्रियत से एक वीडियो इंटरव्यू में कहा कि उसे 16  जनवरी को जेल से रिहा कर दिया गया था। उसने कहा कि इस्लामिक अमीरात के समर्थक और मदद से उसे रिहा किया गया है। वहीं दूसरी ओर तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि दो अमेरिकी नागिरकों को रिहा किया गया था। इस्लामिक अमीरात के बयान में कहा गया कि वो अमेरिका की उन कार्यवाईयों को सकारात्मक रूप से देखता है ोज दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने और विस्तार करने में योगदान देती हैं। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति पद से विदाई के बाद कैलिफोर्निया के लिए रवाना हुए Biden, कहा: ‘लड़ाई नहीं छोड़ने वाले’

मोहम्मद को दो दशक पहले पूर्वी अफगानिस्तान के प्रांत नांगरहार में गिरफ्तार किया गया था और वह कैलिफोर्निया की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। तालिबान द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक रयान कॉर्बेट के परिवार ने एक बयान में पुष्टि की कि उसे रिहा कर दिया गया है। अमेरिकी नागरिक विलियम मैकेंटी को भी रिहा किया गया है। हालांकि उसके बारे में कोई विवरण सामने नहीं आया है। तालिबान विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद तकाल ने कहा कि मोहम्मद अफगानिस्तान पहुंच गया है और अपने परिवार के साथ है। मंत्रालय ने कहा कि यह अदला-बदली अमेरिका के साथ लंबे समय तक चली सकारात्मक बातचीत का परिणाम है और संवाद के माध्यम से समस्याओं को हल करने का यह एक अच्छा उदाहरण है। 

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग