ऑस्कर-2017: रेड कार्पेट पर सुनहरी पोशाकों की दिखी धमक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2017

लॉस एंजिलिस। फिल्म जगत के सबसे बड़े आयोजन ऑस्कर के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ लुक देने में हॉलीवुड के दिग्गजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी––इसकी झलक देखने को मिली रेड कार्पेट पर। डॉल्बी थियेटर में आयोजित 89वें अकेडमी अवॉर्डस के दौरान इस बार रेड कार्पेट पर गोल्डेन, सिल्वर और सफेद रंगों के शेड्स का दबदबा रहा।निकोल किडमैन की अरमानी प्रिवी ड्रेस को ‘‘साड़ी के लिए उनकी’’ मंजूरी के तौर पर देखा जा रहा है तो वहीं एम्मा स्टोन का चमचमाता गोल्डन गिवेंची कोटूर गाउन खुद ट्रॉफी की तरह लग रहा था। रेड कार्पेट पर इस साल के कुछ सबसे बड़े और बेहतरीन अवसर नजर आए।‘‘ला ला लैंड’’ स्टार की सुनहरी मनकों वाली पोशाक रिकॉडरे टिस्की की इस ब्रांड के लिए आखिरी डिजाइन थी। इसके बाद उन्होंने इस महीने के शुरू में ब्रांड के रचनात्मक निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त