तीन साल के अंतराल के बाद ऑस्कर पुरस्कार समारोह में फिर से होगा एक मेजबान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। ऑस्कर पुरस्कार के 2022 में होने वाले समारोह में इस बार एक मेज़बान होगा। यह तीन साल के अंतराल के बाद हो रहा है। यह जानकारी प्रसारक एबीसी ने दी है। हुलु ऑरिजिनल्स एंड एबीसी एंटरटेंमेंट के प्रमुख क्रेग एरविच ने मंगलवार को टेलीविज़न क्रिटिक्स एसोसिएशन के शीतकालीन प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2022 के ऑस्कर समारोह को एक औपचारिक मेजबान प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा, “ आपको पहली बार यहां इसकी जानकारी दी गई है। मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि इस साल ऑस्कर में एक मेज़बान होगा।”

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी