दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करें ओटीटी प्लेटफॉर्म : प्रसून जोशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

पणजी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मनोरंजन के क्षेत्र में डिजिटल स्ट्रीमिंग (ओटीटी) प्लेटफॉर्म की जवाबदेही का आह्वान करते हुए कहा है कि यदि “आप चाहते हैं कि जनता आपके काम और सामग्री को देखे“ तो जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। सेंसर बोर्ड के प्रमुख ने ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्मों को मनोरंजन के क्षेत्र में एक उभरता हुआ माध्यम बताते हुए कहा कि इस पर लगातार चर्चा होनी चाहिए। प्रसून जोशी ने कहा, ‘‘मनोरंजन के क्षेत्र में ओटीटी एक उभरता हुआ माध्यम है और हम नहीं जानते कि इंटरनेट के माध्यम से होने वाला मनोरंजन भविष्य में कैसे विकसित होगा।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान के 60 किलो के बहनोई ने कैसे बनायी तगड़ी बॉडी? Antim के विलेन को देख हैरान हुए दर्शक

डिजिटल स्ट्रीमिंग (ओटीटी प्लेटफॉर्म) पर प्रसारित होने वाले शो की सामग्री को सेंसर करने के बारे में पूछे जाने पर, जोशी ने कहा कि हर चीज में जवाबदेही होनी चाहिए। जाने-माने गीतकार एवं लेखक प्रसून जोशी ने कहा,‘‘हालांकि, यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह ओटीटी के संबंध में क्या आकार और रूप लेगा। जैसे-जैसे ओटीटी क्षेत्र विकसित होता है, वैसे वैसे ही इस पर लगातार चर्चा होनी चाहिए।’’ 28 नवंबर को महोत्सव के समापन समारोह में जोशी को ‘‘इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। हम तुम , ब्लैक , रंग दे बसंती , तारे जमीं पर और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों के लिए हिट गानों के बोल देने वाले जोशी ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में मान्यता देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं झूठ बोलूंगा अगर मैं कहूं कि मुझे पुरस्कार प्राप्त करने में खुशी नहीं है। जब आप अपने काम को लोगों तक पहुंचते देखते हैं तो आपको खुशी होती है। लेकिन जब लोग आपकी कला को समझते हैं और यहां तक कि वे आपकी सराहना करते हैं, तो यह आपको मान्यता प्रदान करता है और आपको महसूस कराता है कि आप कुछ सही कर रहे हैं। मुझे अभी ऐसा ही लगता है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात