राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवा स्थापित करना हमारी प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

रांची| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थापित करने में उनकी सरकार जुटी हुई है क्योंकि यह उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है, स्वास्थ्य क्षेत्रों के कुछ योजनाओं पर सफलता मिली है और कुछ बेहतर कार्य योजनाएं प्रस्तावित भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सके इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार कार्य कर रही है।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला