हमारे CM तीसमारखां हैं, होली-जुमा विवाद के बीच योगी पर अखिलेश का वार

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को "तीस मार खां" करार दिया। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राज्य के कई जिलों में स्थानीय प्रशासन होली के त्यौहार और शुक्रवार की नमाज़ के चलते "संवेदनशील" इलाकों में स्थित मस्जिदों को तिरपाल से ढक रहा है। यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं क्योंकि उन्हें तीस की संख्या पसंद है। मरने वालों की संख्या 30 थी, आर्थिक गतिविधि 30 करोड़ रुपये की थी। हमारे मुख्यमंत्री के अलावा कोई भी हमें तीस मार खां का हिसाब नहीं दे सकता। 

इसे भी पढ़ें: Nepal में योगी का पोस्टर लहराया...जान बचाकर भागना पड़ा

होली के त्यौहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने कहा कि त्यौहारों का राजनीतिकरण करने की कोई ज़रूरत नहीं है। मैं कल होली मनाने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे इसे उत्साहपूर्वक मनाएं लेकिन बिना सहमति के किसी भी मुस्लिम पर रंग न फेंके। मजबूरी में घर पर नमाज़ पढ़ी जा सकती है लेकिन मस्जिद में 'जुम्मे की नमाज़' अदा करना ज़रूरी है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों से भी अनुरोध करूंगा कि अगर कोई आप पर रंग डालता है, तो झगड़ा न करें क्योंकि यह माफ करने का महीना है, भाईचारे का महीना है। मस्जिदों को ढका जाना चाहिए ताकि कोई भी रंग उस पर न फेंके और कोई विवाद ना हो।  

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग