‘हमारा समुदाय दोष मुक्त नहीं है’ : भारतीय-अमेरिकी समूह ने फ्लॉयड की मौत पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में एक भारतीय-अमेरिकी हिमायत समूह ने कहा है कि अफ्रीकी मूल के अमेरिकी व्यक्तियों की हत्या की हालिया घटनाओं ने देश में काले लोगों के खिलाफ खौफनाक वास्ताविकता को बेनकाब कर दिया है। समूह ने कहा कि भारतीय और दक्षिण एशियाई मूल के कई लोग बहुत हद तक खामोश रहें और लंबे समय तक उनका मूक समर्थन रहा, लेकिन इसे अवश्य बदलना होगा। ‘इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट फंड’ ने एक गोरे पुलिस अधिकारी द्वारा मिनियापोलिस में 25 मई को एक निहत्थे अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या और 13 मार्च को लुइसविले मेट्रो पुलिस विभाग अधिकारियों द्वारा अफ्रीकी मूल की 26 वर्षीय अमेरिकी महिला ब्रेवोन्ना टेलर की हत्या का जिक्र किया। समूह ने कहा, ‘‘हमें स्पष्ट करने दीजिए कि हमारा समुदाय दोष मुक्त नहीं है।’’ इसने एक बयान में शुक्रवार को कहा, ‘‘काफी समय तक, कई सारे भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई-अमेरिकी बहुत हद तक खामोश रहे और इसमें उनका मूक समर्थन रहा। यह समूह भारतीय-अमेरिकियों को राजनीति में शामिल होने में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े