राजस्थान की जनता को गहलोत ने दिया आश्वासन, कहा- हमारा प्रयास है लोगों को मिले स्वास्थ्य का अधिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि सामाजिक सुरक्षा जरूरतमंद व्यक्ति का अधिकार है और राज्य सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने देश में शिक्षा का अधिकार, रोजगार का अधिकार, खाद्य सुरक्षा का अधिकार देकर इस दिशा में कदम बढ़ाया था।

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल: अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि हमारा प्रयास है राज्य में लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार भी मिले। यहां गोविंददेव जी मंदिर में सरकारी संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को निशुल्क गर्म वस्त्र वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत देववाणी है और राजस्थान में संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान हुए हैं। राज्य सरकार ने संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रयास किए हैं। राज्य में करीब 2 लाख विद्यार्थी संस्कृत विषय का अध्ययन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पूरे प्रदेश ने गले लगाया इसलिए बना मुख्यमंत्री: गहलोत

उन्होंने शनिवार की अपनी अहमदाबाद यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के सत्य साईं अस्पताल के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है। इस अस्पताल में हृदय में छेद एवं वाल्व की बीमारी से ग्रसित बच्चों को निशुल्क उपचार, आवास एवं भोजन की सुविधा प्राप्त हो रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य के किसी बच्चे को इलाज के अभाव में अपनी जान नहीं गंवानी पडे़। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की नई वेबसाइट का लोकार्पण एवं पोस्टर का विमोचन भी किया।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी