By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि जिस तरह से भारत ने जब चंद्रमा पर कदम रखा और दुनिया भर में टीके भेजे उसी तरह उसके ‘विकसित भारत’ के प्रयास पर करीबी नजर रखी जाएगी।
जयशंकर ने कमजोर वर्गों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों का विस्तार करने, अन्यत्र अनुकरणीय मॉडल बनाने और वैश्विक दक्षिण को अपनी साझा चिंताओं को व्यक्त करने और एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला।