यूपी के लिए बीजेपी जितना खर्च करती है उतने की तो हमारी बिरादरी दारू पी जाती है: राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

मऊ (उप्र)। अपने भाषणों के दौरान विवादित टिप्पणी करके पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बुधवार को भी ऐसा ही कुछ बोल गए। पार्टी द्वारा अपने 19वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित महापंचायत में सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना के दौरान राजभर ने प्रदेश के खजाने का जिक्र करते हुए कहा, जितना भारतीय जनता पार्टी दो महीने में खर्चा करती है उतना एक महीने में हमारे बिरादर खाली दारू पी जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: उन्नत प्रौद्योगिकी पर मिलकर काम करेंगे एएमयू और गूगल

इस महापंचायत में सपा और सुभासपा के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया गया। गौरतलब है कि महापंचायत में कई महिला वक्ताओं ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग करते हुए कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में महिलाओं को इसकी वजह से तरह-तरह की यातनाओं का सामना करना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा