हमारी सरकार का लक्ष्य स्कूली छात्रों को योग की शिक्षा देना है : मुख्यमंत्री केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां त्यागराज स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योगासन किया और कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य स्कूली छात्रों को इसकी शिक्षा देना है। केजरीवाल ने इस कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और ‘दिल्ली की योगशाला’ के सदस्यों के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक दिल्लीवासी दैनिक रूप से योग का अभ्यास करे।

इसे भी पढ़ें: चार साल के कार्यकाल के बाद ‘अग्निवीरों’ को हरियाणा में नौकरी की गारंटी दी जाएगी: खट्टर

मैंने इसे (योग) कक्षा आठ में मुफ्त में सीखा, इसलिए यह लोगों के लिए मुफ्त होगा क्योंकि जीवन में हर आवश्यक चीज, जैसे हवा आदि मुफ्त है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की योगशाला में नि:शुल्क कक्षाओं के तहत पुरुषों, महिलाओं, अमीरों और गरीबों सहित 17,000 से अधिक दिल्लीवासी रोजाना 546 स्थानों पर योग का अभ्यास करते हैं।

कोविड महामारी की तीसरी लहर के दौरान केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने गृह पृथक-वास में कोविड-19 रोगियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन योग कक्षाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित ऑनलाइन योग सत्र में ऐसे 4,700 से अधिक रोगियों ने भाग लिया। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए हर दिन योग और प्राणायाम करने का संकल्प करने की अपील की। दिल्ली सरकार ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम के तहत योग करने के इच्छुक 20-25 लोगों के समूहों को एक प्रशिक्षक मुहैया कराती है।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत