'MVA सरकार को गिराने की कोशिश कर रही भाजपा', संजय राउत बोले- एकनाथ शिंदे और कुछ विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क

Sanjay Raut
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन भाजपा को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है।

मुंबई। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बाद छाए हुए हैं। ऐसे में शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे को लेकर जानकारी दी। दरअसल, महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद से एकनाथ शिंदे अन्य 12 विधायकों के साथ गुजरात के सूरत चले गए हैं। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे उद्धव सरकार से नाराज चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अपनों का भी नहीं मिला साथ ! उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक, एकनाथ शिंदे की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन भाजपा को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है।

उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के संपर्क में हैं। कुछ विधायक मुंबई में नहीं हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी संकट छाने के बाद उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई है। जिसमें विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा संभव है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणाम आने के बाद राकांपा ने लगाया भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के पास 20 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में अगर एकनाथ शिंदे पाला बदलते हैं तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर सकती है और कहा जा रहा है एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ लगातार संपर्क में हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़