'हमारे आदर्श इस्लाम विरोधी या मुस्लिम विरोधी बिलकुल नहीं', औरंगजेब विवाद के बीच बोले राजनाथ

By अंकित सिंह | Apr 19, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन राजनीतिक दलों की आलोचना की जो बाबर, तैमूर, औरंगजेब और गजनवी जैसे ऐतिहासिक पात्रों की प्रशंसा करते हैं, जिन्हें अक्सर भारत में आक्रमणों से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ऐसी प्रशंसा की उम्मीद की जाती है, लेकिन जब यह भारत के भीतर से आती है तो इस पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान में बाबर, तैमूर, औरंगजेब और गजनवी की तारीफ की जाती है तो यह समझ में आता है क्योंकि उनकी नीति और राजनीति दोनों ही भारत विरोधी हैं। उन्होंने (पाकिस्तान ने) जो भी मिसाइलें बनाई हैं, उनका नाम बाबर, गजनवी जैसे आक्रमणकारियों के नाम पर रखा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे आदर्श इस्लाम विरोधी या मुस्लिम विरोधी बिलकुल नहीं थे। हकीम खान सूरी ने मुगलों के खिलाफ हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के साथ लड़ाई लड़ी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में मुस्लिम समुदाय के लोग भी थे। छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षकों में सबसे भरोसेमंद व्यक्ति मदारी नाम का एक मुस्लिम युवक था। ऐसे महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'क़ानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिये', वक्फ सुनवाई के बीच बोले बीजेपी सांसद

उन्होंने कहा कि हम धर्म की राजनीति नहीं करते। हमारे लिए सभी भारतीय समान हैं। हमने यह अपने पूर्वजों से सीखा है। हमने यह अपने आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप से सीखा है, जिन्होंने कभी धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया। उन्होंने हमेशा राम-राज्य के आदर्शों के साथ लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। रक्षा मंत्री ने कहा, "ये तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादी दारा शिकोह के बारे में बात नहीं करते, इसी तरह, वे आदिल शाह के बारे में भी बात नहीं करते। आदिल शाह के कई आदेश देवी सरस्वती की पूजा से शुरू होते हैं।"

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग