G20 के लिए हमारा मोटो एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है, सम्मेलन के लिए अपने दृष्टिकोण को PM मोदी ने किया साझा

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2023

देश की राजधानी दिल्ली में जी20 देशों की बैठक को गिनती के दिन शेष हैं। विभिन्न देशों से मेहमानों का आगमन भी शुरू हो चुका है। मेजबान भारत उनके स्वागत में लगा हुआ है। जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए विश्व नेताओं के नई दिल्ली पहुंचने से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी मीडिया समूह को भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से ग्रस्त विश्व में भारत की भूमिका, विश्वसनीय वैश्विक संस्थानों की आवश्यकता और वित्तीय रूप से गैर-जिम्मेदार नीतियों से होने वाले खतरों के बारे में अपने दृष्टिकोण को साझा किया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: देश का नाम भारत करने के लिए Mulayam ने विधानसभा में पास कराया था प्रस्ताव, घोषणापत्र में भी किया था इंडिया नाम बदलने का वादा

वैश्विक संबंधों में भी यही हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत है। सबका साथ - हम सभी को प्रभावित करने वाली सामूहिक चुनौतियों का सामना करने के लिए दुनिया को एक साथ लाना। सबका विकास - मानव-केंद्रित विकास को हर देश और हर क्षेत्र तक ले जाना। सबका विश्वास - प्रत्येक हितधारक की आकांक्षाओं की पहचान और उनकी आवाज़ के प्रतिनिधित्व के माध्यम से उनका विश्वास जीतना। सबका प्रयास - वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने में प्रत्येक देश की अद्वितीय शक्ति और कौशल का उपयोग करना।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार