कर्नाटक की जनता हमारे साथ, वेणुगोपाल बोले- कुमारस्वामी सरकार बनी रहेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

बेंगलुरू। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दो विधायकों की समर्थन वापसी के बाद कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार के सामने किसी खतरे की आशंका को मंगलवार को खारिज किया और कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की भाजपा की ‘दुष्ट और गलीज’ कोशिशों के बावजूद गठबंधन सरकार बनी रहेगी। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा दल बदल करने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के विधायकों को ‘ढेर सारी चीजों’ की पेशकश कर रही है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘हमें यकीन है कि कुमारस्वामी सरकार बनी रहेगी। वे हमारे विधायकों को ढेर सारी चीजों की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन हमें पूरा यकीन है।’ वेणुगोपाल ने कहा कि हम अपने सभी विधायकों के साथ संपर्क में हैं। हमारे लोग हमारे साथ हैं। हमारी सरकार बनी रहेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री जी परमेशवर, जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार और अन्य के साथ लंबी बैठक के बाद रिपोर्टरों से बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जिस दिन कुमारस्वामी ने सरकार की बागडोर संभाली थी, उसी दिन से भाजपा सरकार उसे गिराने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक CM कुमारस्वामी पूरी तरह से निश्चिंत, बोले- सरकार स्थिर है

उन्होंने भाजपा पर तीखा हमले करते हुए कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की भाजपा की दुष्ट, गलीज कोशिशों से ये हालात बने हैं। मुझे हैरत है कि देश की सत्तारूढ़ पार्टी आखिर इस तरह की चीजें क्यों कर रही है। वेणुगोपाल ने कहा कि जिस दिन कुमारस्वामी सरकार ने शपथ ग्रहण की है, उन्होंने (भाजपा ने) उसी दिन से इस तरह की चीजें शुरू कर दीं। आखिर वे क्या संदेश दे रहे हैं? वे अपने विधायकों को एक रिसॉर्ट में रखे हैं।

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर