हमारे खिलाड़ी आईपीएल बायो बबल में सुरक्षित महसूस कर रहे थे : ग्रीम स्मिथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2021

जोहानिसबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग ले रहा उनका कोई भी खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा तैयार किये गये जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में असुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था। बायो बबल में कोविड-19 के कई मामले पाये जाने के बाद आईपीएल को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। इस लीग में भाग लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के सभी 11 खिलाड़ी जोहानिसबर्ग रवाना हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीजन आपूर्ति संबंधी कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से शीर्ष अदालत का इनकार

दुर्भाग्य से यह जब बायो बबल में घुसता है तो फिर क्या होगा यह भविष्यवाणी करना मुश्किल हो जाता है। ’’ स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिये बीसीसीआई के प्रयासों की भी सराहना की। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी शुक्रवार को स्वदेश लौट गये और अभी अपने घरों में पृथकवास पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई ने जिस तरह से खिलाड़ियों की देखभाल की वह अनुकरणीय है। हमारे खिलाड़ियों के लिये थोड़ा आसान था क्योंकि हमारी सीमाएं बंद नहीं थी और उनके लिये व्यावसायिक उड़ान उपलब्ध थी।

प्रमुख खबरें

घरों से इस्लामिक झंडे खींच रहा नेपाल, क्या बोले मुसलमान?

Commonwealth Games 2026: India का Sports में जलवा! Boxing में 2 Gold, Triple Jump में 2 Medals भारत के नाम

PM Modi के खिलाफ अपशब्दों पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान, Feminazi और वामपंथियों से बेटियों को बचाने की अपील

Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary: पत्रकारिता के जरिए ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले Bal Gangadhar Tilak