China से हमारे रिश्ते खराब, जयशंकर ने किया साफ, तीसरे पक्ष की दखल मंजूर नहीं

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2024

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के साथ भारत के सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका से इनकार करते हुए कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच एक मुद्दा है और इसका समाधान उन्हें ही निकालना है। जयशंकर ने टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में कई सवालों के जवाब देते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच वास्तव में क्या मुद्दा है, इसे सुलझाने के लिए हम अन्य देशों की ओर नहीं देख रहे हैं। क्वाड विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए जयशंकर ने यह भी कहा कि चीन के साथ भारत के रिश्ते अच्छे नहीं हैं और वह ठीक नहीं चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक समस्या है, या, मैं कहूंगा, भारत और चीन के बीच एक मुद्दा है। मुझे लगता है कि इस पर बात करना और रास्ता निकालना हम दोनों का काम है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Kargil War, India-China Relation और Israel-Palestine से संबंधित मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

अभी चीन के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं, सामान्य नहीं हैं। एक पड़ोसी के रूप में हम बेहतर रिश्ते की उम्मीद करते हैं, लेकिन यह तभी हो सकता है जब वे एलओसी का सम्मान करें और उन समझौतों का सम्मान करें जिन पर उन्होंने अतीत में हस्ताक्षर किए हैं। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस