'आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना हमारा संकल्प', CM शिवराज बोले- अपने घरों में अवश्य लगाएं तिरंगा

By अनुराग गुप्ता | Aug 08, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास के आखिरी सोमवार को पशुपतिनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे मंदसौर के पशुपतिनाथ जी के दर्शन हुए। मैं नगर और क्षेत्र वासियों के साथ आज शाही सवारी में भी जाकर उनको प्रणाम करूंगा। भगवान पशुपतिनाथ जी से यही प्रार्थना है कि हम आजादी के इस अमृत काल में अमृत महोत्सव के सारे लक्ष्यों को पूरा कर पाएं। हर हर महादेव।

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन से अपील है कि आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि 13 से 17 अगस्त तक हम सबको हर घर तिरंगा फहराना है, तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का प्रकटीकरण करना है। अतः हम सब अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में CNG और बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देगी सरकार, CM शिवराज ने कही यह अहम बात 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एक महायज्ञ चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना हमारा संकल्प है। उस संकल्प को हम पूरा कर पाएं, जनता सुखी रहे, सभी निरोगी हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर