कोरोना महामारी के प्रकोप ने गैर-बराबरी की खाई को और भी गहरा कर दिया

By डॉ. वेदप्रताप वैदिक | Jan 25, 2022

पिछले 5-7 साल में हमारे देश में गरीबी और अमीरी दोनों का ही काफी तेजी से विकास हुआ हैं। यही सबका साथ है, और यही सबका विकास है। जब से नरसिंहराव सरकार ने उदारीकरण की अर्थ नीति चलाई थी और भारतीय अर्थव्यवस्था पर से सरकारी शिकंजे को ढीला किया था, देश के सबसे निचले 20 प्रतिशत गरीबों की आमदनी सालाना हिसाब से बढ़ती ही जा रही थी। इस 25-26 साल की अवधि में भाजपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकारें भी आईं लेकिन गरीबों की आमदनी घटी नहीं जबकि 2020-21 में उनकी जितनी सालाना आमदनी थी, वह आधी से भी कम रह गई। उसमें 53 प्रतिशत की गिरावट हुई।

कईयों को यही समझ में नहीं आ रहा है कि छप्पड़ फाड़कर आई इस पूंजी का इस्तेमाल वे कैसे करें और दूसरी तरफ शहरों के मजदूर अपने-अपने गांवों में भाग रहे हैं। शहरों में या तो निर्माण-कार्य बंद हो गए हैं या जो चल रहे हैं, उनमें मजदूरी पूरी नहीं मिल रही है। सिर्फ सरकारी कर्मचारियों का वेतन सुरक्षित है लेकिन करोड़ों गैर-सरकारी वेतनभोगियों की आमदनी में काफी कटौती हो रही है। उन्हें अपना रोजमर्रा का खर्च चलाना दूभर हो रहा है। छोटे दुकानदार भी परेशान हैं। उनकी बिक्री घट गई है। नाइयों, धोबियों, दर्जियों, पेंटरों, जूता-पालिशवालों के लिए काम ही नहीं बचा है, क्योंकि लोग अपने-अपने घरों में घिरे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: कुछ नहीं बदला है...अमीर और अमीर होता जा रहा है, गरीब और गरीब होता जा रहा है

छोटे किसान भी दिक्कत में है। लोगों ने सब्जियों और फलों की खरीद घटा दी है। राजस्थान के प्रसिद्ध लोक कलाकार इस्माइल खाँ से एक बड़े समारोह में किसी मुख्य अतिथि ने पूछा कि सभी कलाकारों ने पगड़ी पहन रखी है लेकिन आपके सिर पर पगड़ी क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि कोविड काल में पहले मकान बिका, फिर बेटी की शादी का कर्ज माथे चढ़ा। अब पगड़ी का बोझ यह माथा कैसे सहेगा?

इस्माइल खाँ की पत्नी ने पत्रकारों को बताया कि अब घर में कभी-कभी सब्जी बनती ही नहीं है। बच्चों को चाय में डुबो-डुबोकर रोटी खिलानी पड़ती है। पराठे की जिद करने वाला बच्चा भूखा ही सो जाता है। सरकार ने 80 करोड़ लोगों को अनाज बांटने का जो अभियान चलाया है, उससे गरीबों को थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन जिन अमीरों की अमादनी करोड़ों, अरबों, खरबों बढ़ी है, वे क्या कर रहे हैं? वे अपनी तिजोरियाँ कब खोलेंगे?

-डॉ. वेदप्रताप वैदिक

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद