आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार! पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, ग्राउंड जीरो पर सीएम चंद्रबाबू नायडू

By अंकित सिंह | Sep 04, 2024

राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राहत अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम भोजन पहुंचा रहे हैं, हालांकि कुछ देरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया जा रहा है। हम आईवीआरएस कॉल के माध्यम से सार्वजनिक प्रतिक्रिया एकत्र कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। जिन लोगों की मृत्यु हो गई है, उनका शव परीक्षण किया गया है। हमने छह लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है। कठिनाइयों का सामना करने वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा। सुबह से ही अपस्ट्रीम में बारिश दर्ज की गई है। 

इसे भी पढ़ें: बाढ़ प्रतिक्रिया पर तेलंगाना सरकार पर केटीआर ने साधा निशाना, जवाबदेही की मांग की

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने कहा कि मैंने आज एक समीक्षा बैठक की। वन अधिकारी वन क्षेत्रों में उल्लंघन या अतिक्रमण पर बहुत सतर्क हैं और कार्रवाई करते हैं। जब शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण की बात आती है, तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें इस पर ध्यान नहीं दिया, अतिक्रमण के कारण बहुत सारी समस्याएं पैदा हो रही हैं क्योंकि यह पानी के प्राकृतिक मार्ग को अवरुद्ध करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि स्थिति उत्पन्न हुई तो केंद्र सरकार राज्य के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगी। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra में Lockdown की अफवाहों पर CM Fadnavis की सख्त Warning, कहा- एक्शन के लिए तैयार रहें

China जा रहा था कार्गो, ईरान ने भारत भेजा, दुनिया हैरान!

शादीशुदा मर्द का Live-in-Relationship में रहना अपराध नहीं, पत्नी से Unnatural Sex अपराध नहींः कोर्ट ने दिये दो महत्वपूर्ण फैसले

बहुत बुरा मारेंगे...पाकिस्तान की धमकी, एक्शन में इजरायल, भारत ने ली चुटकी