स्वदेश लौटे ओवल टेस्ट के हीरो मोहम्मद सिराज, हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत- Video

By Kusum | Aug 06, 2025

31 वर्षीय खिलाड़ी काले रंग की कैजुअल पोशाक में इससे पहले फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सिराज से सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए अनुरोध किए गए, लेकिन वह हैदराबाद के लिए उड़ान पकड़ने के लिए जल्दी से कार में सवार होकर वहां से निकल गए। हैदराबाद में प्रशंसक पहले ही उनके स्वागत के लिए तैयार थे।

इस बीच हैदराबाद क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने अभी तक उनसे बात नहीं की है। लेकिन हम निश्चित रूप से उनके लिए कुछ (सम्मान) योजना बनाएंगे, क्योंकि वह कुछ दिनों के लिए शहर में रह सकते हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया।’’

सिराज ने ओवल टेस्ट मैच में पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन से भारत ने 374 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे इंग्लैंड को 367 रन पर आउट करके छह रन से अपनी सबसे करीबी जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Nishikant Dubey पहुंचे Court, पूर्व वित्त सचिव Subhash Garg पर ठोका मानहानि का केस

IIT Indore ने बनाया AI टूल HGAST, स्पीच ट्रांसलेशन में सुधारेगा जेंडर की गलतियां

BJP ने Bihar और UP MLC Elections के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक