दिल्ली में घने कोहरे के कारण 100 से ज्यादा ट्रेनों की रफ्तार थमी, हवा भी हुई जहरीली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई और रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।तापमान में कमी और नमी अधिक होने से सुबह के वक्त वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह आठ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता शून्य और सफदरजंग में 300 मीटर थी। रेल अधिकारी और दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक रेलगाड़ियां लगभग दो घंटे की देरी से चल रही हैं और 10 उड़ानों में भी विलंब हुआ है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की सर्दी ने तोड़ा पिछले 22 सालों का रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान में भारी गिरावट

मौसम विज्ञानियों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम के बेहद सर्द रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।

प्रमुख खबरें

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है