दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझा के 1,200 से अधिक रोल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन से पहले एक सप्ताह के अंदर प्रतिबंधित चीनी मांझे के 1,200 से अधिक रोल जब्त किए हैं और राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई 26 जून को कमला मार्केट में पहली जब्ती के साथ शुरू हुई, इसके बाद 27 जून को उत्तम नगर में और पांच जुलाई को उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और प्रतिबंधित मांझा बेचने और आपूर्ति करने वालों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव कुमार यादव ने कहा, यह कार्रवाई स्वतंत्रता दिवस से पहले चीनी मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए निवारक अभियान का हिस्सा है, जो इंसानों, पक्षियों और जानवरों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। डीसीपी ने कहा कि तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है और इस व्यापार में शामिल बड़े आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील

West Tripura Floods | वेस्ट त्रिपुरा में भारी बारिश से हावड़ा और कथाखाल नदियां उफान पर, 1,300 से अधिक लोग राहत शिविरों में स्थानांतरित

ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया