पाकिस्तान के 160 सांसद नहीं दे रहे हैं टैक्स, रिटर्न भी नहीं किया दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 35 अरब रुपये (20 करोड़ डॉलर) से अधिक की संपत्ति रखने वाले 160 से अधिक सांसद या तो आयकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं या संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) के पास अपना पंजीकरण ही नहीं कराया है। बृहस्पतिवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया। जियो न्यूज के मुताबिक, नेशनल असेंबली और प्रांतीय सरकार के सदस्यों सहित देश के 1,170 विधायी सदस्यों में से 161 कर कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ऐप बेस्ड Cab में महिलाओं की सुरक्षा पर NCW सख्त, आपात बटन और जांच के निर्देश

Larsen and Toubro को भारत और खाड़ी देशों में मिला 15000 Crore का Power Transmission प्रोजेक्ट

Harish Rawat ने निकाली यात्रा, Congress ने व्यक्तिगत अभियानों पर दी कड़ी चेतावनी

ECLGS 5.0: FIA ने एयरलाइंस के लिए मंजूर कर्ज का बकाया जल्द जारी कराने की मांग की