अमरनाथ गुफा मंदिर में शनिवार को 19,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में 19,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1,82,746 यात्री बाबा बर्फानी दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 19,020 तीर्थयात्रियों ने 3,800 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यात्रियों में 13,980 पुरुष, 4,272 महिलाएं, 225 बच्चे, 103 साधु, 20 साध्वी और 420 सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री