ड्रग्स गैंग के खिलाफ ब्राजील पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 20 से अधिक लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

रियो डी जिनेरियो।ब्राजील के रियो डी जिनेरियो की विला क्रुजेइरो बस्ती में पुलिस ने एक अभियान के तहत मंगलवार को छापा मारा, जिसके बाद हुई भीषण गोलीबारी में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने एक बयान में बताया कि कुछ आपराधिक लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए यह अभियान चलाया गया था। बयान में बताया गया कि छापेमारी के दौरान गोलीबारी में एक निवासी की मौके पर ही मौत हो गई, स्थानीय प्रेस ने बताया कि यह निवासी 41 वर्षीय महिला थी।

इसे भी पढ़ें: क्या यूक्रेन युद्ध से शुरू हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध? चीन और रूस के बीच है गठजोड़

पुलिस ने मंगलवार सुबह जारी बयान में बताया कि गोलीबारी के बाद 11 घायलों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में निवासी अपनी कारों से उन और लोगों को लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे, जिन्हें गोलियां लगी थीं। इनमें से कुछ की पहले ही मौत हो चुकी थी। राज्य के स्वास्थ्य सचिवालय के एक प्रेस अधिकारी ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार दोपहर तक अस्पताल में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और सात लोगों का उपचार किया जा रहा है। यह रियो के हालिया इतिहास में पुलिस के सबसे घातक अभियानों में से एक है। इससे एक साल पहले जाकारेजिन्हो बस्ती में छापेमारी में 28 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!