‘दुआरे सरकार’ शिविरों में अभी तक तीन करोड़ से अधिक लोग आए : ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे ‘दुआरे सरकार’ शिविरों में अभी तक तीन करोड़ से अधिक लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने पहुंचे हैं। यह लोगों तक पहुंचने के लिए राज्य सरकार का एक अभियान है। ‘दुआरे सरकार’ (आपके द्वार सरकार) के दूसरे संस्करण की शुरुआत 16 अगस्त को की गई थी और यह 15 सितंबर तक चलेगा। बनर्जी ने लोगों का शिविरों में आने और उनके उचित प्रबंधन के लिए सरकारी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के जगदीशपुर गांव में बाढ़ ने तबाही मचाई, दर्जन भर मकान बहे

‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के प्रत्येक परिवार की महिलाओं के लिए 1,000 रुपये और सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये की मासिक सहायता का आश्वासन दिया गया है। वहीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना के तहत माध्यमिक एवं तृतीयक देखभाल के लिए प्रति परिवार को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का नकदी-रहित बुनियादी स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा