दिल्ली में लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन करने पर 3,400 से अधिक लोग हिरासत में लिये गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस फैलने के बीच लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करने को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को 60 से अधिक मामले दर्ज किये गये और 3,432 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत शाम पांच बजे तक 65 मामले दर्ज किये गये। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 (पुलिस अधिकारियों के तार्किक निर्देशों का पालन करने के लिये बाध्य होने) के तहत 3,432 लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही, धारा 263 के तहत 263 वाहन जब्त किये गये। पुलिस ने बताया कि करीब 4,445 आवाजाही पास शुक्रवार को जारी किये गये। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी