जुलाई में 50 लाख से ज्यादा लोगों ने हवाई यात्रा की, जून से 61 फीसदी ज्यादा: डीजीसीए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

नयी दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को बताया कि जुलाई माह के दौरान देशभर में 50.07 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह संख्या जून में 31.13 लाख यात्रियों के मुकाबले 61 प्रतिशत अधिक है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार 21.15 लाख लोगों ने मई में और57.25 लाख लोगों ने अप्रैल के दौरान हवाई यात्रा की थी। कोविड-19 की भयवाह दूसरी लहर के कारण मई में घरेलू हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई थी। डीजीसीए की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 29.32 लाख यानी 58.6 प्रतिशत यात्रियों ने विमानन कंपनी इंडिगो के माध्यम से हवाई यात्रा की।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, बड़ी साजिश को किया नाकाम

भारतीय विमानन कंपनियों को महामारी से पहले की तुलना में अधिकतम 72.5 प्रतिशत घरेलू उड़ानों को संचालित करने की अनुमति है। डीजीसीए ने बताया कि जुलाई में इंडिगो का चार प्रमुख हवाईअड्डों बेंगलुरू, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 97.3 प्रतिशत रहा।

प्रमुख खबरें

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399