भुखमरी में पाकिस्तान, 50% से अधिक परिवार दो वक्त की रोटी के लिए तरसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

कराची। पाकिस्तान में आधे से अधिक परिवार गरीबी के कारण दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में शुकवार को नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में एक सर्वे के हवाले से यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: भारत की नकल करेगा पाकिस्तान, 2022 में अंतरिक्ष में भेजेगा अपना पहला नागरिक

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण, 2018 के अनुसार पाकिस्तान में आधे से अधिक इतने गरीब परिवार हैं कि वे दिन में दो बार खाना तक नहीं खा सकते। इससे देश में कुपोषण देखने को मिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Parliament Session 2026: आसन पर ओम बिरला की वापसी, लोकसभा शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित

20 साल का इंतज़ार और पॉइंट-ब्लैंक रेंज से हमला, Farooq Abdullah को मारने आए हमलावर का कबूलनामा

Bengaluru में LPG Crisis: PG में डोसा-पूरी पर लगी रोक, मेन्यू में अब सिर्फ चावल-सलाद

Prabhasakshi NewsRoom: जब Iran हार ही नहीं मान रहा, तब Trump जीत का दावा कैसे कर सकते हैं?