By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वास्ते चंदा एकत्र करने के लिए पिछले महीने शुरू हुए अभियान में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि इकट्ठा हो चुकी है। मंदिर निर्माण का कामकाज देखने वाले न्यास के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।