सरकार का दावा, भारत में अब तक कोविड-19 के सात करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

नयी दिल्ली। भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है। शुक्रवार को रात आठ बजे तक 12,76,191 टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक 1,23,03,131 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत संगठन, गरीब हितैषी योजनाओं और विकास के मुद्दे पर जीतेंगे दमोह उप चुनाव: वीडी शर्मा

मंत्रालय ने कहा कि 52,86,132 स्वास्थ्य कर्मी और 39,75,549 अग्रिम मोर्चे के कर्मी ने दूसरी खुराक ली है। मंत्रालय ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4,29,37,126 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के 77वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 12,76,191 टीके लगाए गए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज