चांदनी चौक में रातभर में बना हनुमान मंदिर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया था

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2021

राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में दिल्ली नगर निगम द्वारा हटाए गए 50 साल पुराने हनुमान मंदिर को रातो रात फिर से नया बना दिया गया। शुक्रवार सुबह मंदिर के निर्माण से जुड़ी जानकारी सामने आई। कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों के द्वारा रातभर में ही नया हनुमान मंदिर तैयार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने नए मंदिर को खुद चंदा इकट्ठा करके तैयार किया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्टोर से रात को ही मूर्ति लाई गई औऱ मंदिर का निर्माण किया गया है। 

बता दें कि पिछले महीने 3 जनवरी को चांदनी चौक स्थित 50 वर्ष पुराने मंदिर सुबह चार बजे के करीब दिल्ली नगर निगम ने अपना बुलडोजर चला दिया था। रात के अंधेरे में इस तरह की कार्यवाही से इलाके में तनाव भी उत्पन्न हो गया था। 

आप और भाजपा के बीच चला था आरोप-प्रत्यारोप

चांदनी चौक स्थिक हनुमान मंदिर के तोड़े जाने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिला था। आप ने आरोप लगाया था कि भाजपा नीत एमसीडी ने 100 साल पुराना हनुमान मंदिर ढहाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा दिल्ली नगर निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि खुद को हिंदुओं की पार्टी कहने वाली भाजपा का वास्तविक चेहरा आज पूरे देश के सामने बेनकाब हो गया है। वहीं, भाजपा की दिल्ली इकाई ने पलटवार करते हुए मंदिर विध्वंस की निंदा करते हुए दावा किया कि चांदनी चौक में चल रही सौंदर्यीकरण योजना आप सरकार ने शुरू की है। 

प्रमुख खबरें

India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक