ओवैसी भी भारत-पाक मैच के खिलाफ, तंज कसते हुए कहा- चीन के डर से बिना चीनी की चाय पीते हैं पीएम मोदी

By अंकित सिंह | Oct 19, 2021

जम्मू कश्मीर में हाल में ही बढ़ती आतंकी हमलों को देखते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है। अपने बयान में ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा दो विषयों पर नहीं बोलते हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर और दूसरा चीन हमारे क्षेत्र में आ जाता है पर वह चुप रहते हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पर बोलने से डरते हैं। ओवैसी ने तो पीएम पर तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि वह चाय में चीनी तक नहीं डालते कि कहीं यह चीन ना निकल जाए। ओवैसी ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पुलवामा हमला किया तो मोदी ने कहा था कि हम घर में घुस कर मारेंगे। हमने भी कहा था कि मारो। लेकिन जब चीन घुसपैठ करता है तब प्रधानमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठ जाते हैं। 

ओवैसी ने कहा कि हमारे बिहार के लोगों पर हमला हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं। इसके साथ ही ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान मैच पर भी सवाल उठाए। ओवैसी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि हमारे 9 जवान मारे गए और 24 तारीख को भारत और पाकिस्तान T20 मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। क्या आप ने नहीं कहा था कि भारत के सैनिक मर रहे हैं और मनमोहन सिंह की सरकार पाकिस्तान को बिरयानी खिला रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान कश्मीर में भारत के गरीबों की जिंदगी से T20 खेल रहा है और आप क्या कर रहे हैं? ओवैसी ने कश्मीर को लेकर आईबी और अमित शाह पर भी सवाल उठाए। 

 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी और अमित शाह की बड़ी बैठक, कश्मीर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा


24 अक्टूबर को मैच

आपको बता दें कि हाल में ही जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को सक्रिय होता हुआ देखा गया है। अब तक कई मुठभेड़ हुए हैं जिसमें हमारे 9 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा अब आतंकवादी आम लोगों को भी निशाना बना रहे हैं जिनमें अब तक 9 लोगों की मृत्यु हो गई है। दूसरी ओर टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 24 अक्टूबर को होना है। यह मुकाबला ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच आतंकवाद को लेकर तनातनी दिखाई दे रहा है।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना