PM मोदी पर ओवैसी का हमला, कहा- आपकी कश्मीर पॉलिसी में आप नाकाम साबित हुए

By अंकित सिंह | Jun 28, 2021

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आज नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। जम्मू-कश्मीर को लेकर हाल में ही पीएम मोदी की ओर से बुलाई गई बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा कि आपकी कश्मीर पॉलिसी में आप नाकाम साबित हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी बैठक में डिलीमिटेशन की बात हुई है..आप कौन-सा और कैसा डिलीमिटेशन करेंगे? जनसंख्या के आधार पर करेंगे या भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर करेंगे। आपकी कश्मीर पॉलिसी में आप नाकाम साबित हुए। जम्मू में ड्रोन के जरिए बम ब्लास्ट को लेकर भी ओवैसी ने कहा कि जम्मू एयरपोर्ट पर पुलवामा की तरह हमला हुआ है। इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार या मोदी सरकार के ऊपर आती है। ये ड्रोन इतना लंबा सफर तय करके यहां आया कैसे इसका जवाब देना चाहिए? 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग