ओवैसी बंधुओं का मोदी पर प्रहार, कहा- कभी चायवाला बन जाते हैं तो कभी चौकीदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और पूछा कि क्या वे ‘‘’बीफ बिरयानी खाकर सो गए थे’ जबकि सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। असदुद्दीन के छोटे भाई एवं पार्टी विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने भी मोदी पर उनके ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को लेकर निशाना साधा और कहा कि यदि प्रधानमंत्री एक वाचमैन बनना चाहते हैं तो वह उन्हें चौकीदार की टोपी और सीटी देंगे। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ने शनिवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान को रेखांकित किया कि नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ) ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई हमले से पहले वहां करीब 300 ‘‘सक्रिय’’ मोबाइल फोन होने का पता लगाया था।

इसे भी पढ़ें: गुजरात के मंत्री ने राहुल को चुनौती दी: विष पीकर जिंदा रहकर दिखाएं

पुराने शहर की चंद्रायनगुट्टा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ने प्रधानमंत्री के चौकीदार अभियान का माखौल उड़ाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ‘मोदी भक्तों’ पर और मोदी को वोट करने वालों पर हैरान हूं। कभी मोदी चायवाला बन जाते हैं और कभी फकीर।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि आप एक ‘चायवाला’ थे और जनता ने आपको प्रधानमंत्री बनाया और अब आप कह रहे हैं कि आप एक चौकीदार हैं। किसके चौकीदार? मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं। मेरे एक मित्र ने ट्विटर पर चौकीदार नरेंद्र मोदी, चौकीदार अमित शाह के बारे में दिखाया।’’ अकबरुद्दीन ने कहा, ‘‘चौकीदार केवल ट्विटर पर ही क्यों? चौकीदार आधारकार्ड, वोटरकार्ड और नरेंद्र मोदी के पासपोर्ट पर भी डालें।’’ आम चुनाव से पहले भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान तेज कर दिया है और मोदी के साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल में ‘‘चौकीदार’’ शब्द जोड़ लिया है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Student: विधानसभा गेट पर डटे छात्र, पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, BJP का सोरेन सरकार पर सीधा वार

देशभर में Paper Leak पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में ECIR दर्ज कर Money Trail की जांच शुरू

YSRCP का Nellore में हल्लाबोल, Mega DSC धांधली की CBI Probe और Nara Lokesh के इस्तीफे की मांग

High Court के फैसले की समीक्षा करेगा Supreme Court, Ram Rahim की बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें