असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

हैदराबाद| आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के भाषण की आलोचना की और कहा कि यह पूरी तरह झूठ और अर्धसत्य था।

ओवैसी ने कहा, “हमेशा की तरह भागवत का आज का भाषण झूठ और इसमें आधा सत्य था। उन्होंने जनसंख्या नीति का आह्वान किया और यह झूठ फिर से बोला कि मुस्लिमों और ईसाईयों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। मुस्लिम जनसंख्या दर में वृद्धि सबसे तेज गति से घटी है। कोई जनसांख्यिकीय असंतुलन नहीं है।” उन्होंने कहा कि बाल विवाह लिंग परीक्षण जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति चिंता करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: ‘हिंदुत्व’ को उन लोगों से खतरा है जो इसका इस्तेमाल सत्ता पाने के लिए करते हैं: ठाकरे

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर