MP में ओवैसी कर रहे थे पार्टी का विस्तार, इधर तेजस्वी ने बिहार में कर दिया 'ऑपरेशन लालटेन'

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2022

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम की चर्चा इस वक्त देशभर में है। इसके साथ ही चर्चा में बीजेपी का ऑपरेशन लोट्स भी है। लेकिन तमाम सियासी घटनाक्रमों के बीच बिहार में लालू के लाल ने एक बड़ा खेल कर दिया है। साल 2020 का विधानसभा चुनाव जब बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पांच विधानसभा सीटें जीतकर हर किसी को चौंका दिया था। वहीं जिसके बाद ओवैसी इस जीत से उत्साहित होकर बंगाल से लेकर यूपी तक में भाग्य आजमाने निकल पड़े लेकिन वहां उन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के चार विधायक राजद में शामिल होंगे। ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों के राजद में शामिल होने की पुष्टि खुद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी की है।

इसे भी पढ़ें: 'अग्निपथ पर होनी चाहिए चर्चा', बिहार विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, तेजस्वी बोले- रखना चाहते थे अपनी बात

बुधवार की दोपहर अचानक तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के कमरे में एआईएमआई एम के 4 विधायकों के साथ पहुंचकर मुलाकात की। ओवैसी की  पार्टी के चार विधायकों के शामिल होने के साथ ही राजद बिहार में बीजेपी को पीछे छोड़ राजद सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी. अब आरजेडी के विधानसभा में 79 विधायक होंगे तो वहीं बीजेपी 77 विधायकों के साथ दूसरे नम्बर की पार्टी होगी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह