UCC पर PM Modi के बयान को लेकर भड़के ओवैसी, चुनौती देते हुए कही यह बात, पाकिस्तान का भी लिया नाम

By अंकित सिंह | Jun 27, 2023

समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बात क्या कर दी, देश की राजनीति गर्म हो गई है। विपक्षी दल के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हो रहे है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़े किए हैं और कहा कि इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदूओं में जन्म-जन्म का साथ है। मोदी ने यूसीसी का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष सियासी फायदे के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा है।


संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बात 

औवेसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह समझने की ज़रूरत है कि अनुच्छेद 29 एक मौलिक अधिकार है, मुझे लगता है प्रधानमंत्री को यह समझ नहीं आया। संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बात है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदूओं में जन्म-जन्म का साथ है। क्या आप सबको मिला देंगे? भारत की विविधता को वे एक समस्या समझते हैं। तीन तलाक को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत क्यों है? उन्हें अपनी सोच का सॉफ्टवेयर बदलना चाहिए। भारत के मुसलमान को पाकिस्तान, मिस्र से क्या करना है? आप क्या उन्हें बड़ा और हमें कम समझ रहे हैं क्या? यह तो देश विरोधी बात है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तीन तलाक कानून बनाने के बाद भी आप क्यों रो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष की बैठक पर भाजपा की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि वह सफल रही : उमर अब्दुल्ला

PM ने क्या कहा था

मोदी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। देश दो कानूनों पर कैसे चल सकता है? भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है...सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि समान नागरिक संहिता(UCC) लाओ लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग हैं। उन्होंने कहा कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं ये लोग मुस्लिम बेटियां के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। तीन तलाक से सिर्फ बेटियों को नुकसान नहीं होता है बल्कि इससे पूरा परिवार तबाह हो जाता है। मैं समझता हूं कि मुसलमान बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटका कर कुछ लोग उन पर हमेशा अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश