बुलडोजर की कार्रवाई पर भड़के ओवैसी ने दी योगी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो अजय मिश्रा टेनी का घर तोड़िए

By अंकित सिंह | Jun 14, 2022

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नूपुर शर्मा की कथित टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसा की खबर आई थी। इसके बाद हिंसा करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में प्रयागराज के मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर वाला एक्शन हुआ है। बुलडोजर वाले एक्शन पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी फभड़क गए हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे ही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओवैसी ने कहा कि अगर हिम्मत है तो अजय मिश्र टेनी का घर तोड़िए। आपको बता दें कि अजय मिश्र टेनी पर लगातार विपक्ष लखीमपुर खीरी हिंसा कांड को लेकर हमलावर रहता है। 

इसे भी पढ़ें: योगी पर ओवैसी का प्रहार, इलाहाबाद HC के मुख्य न्यायाधीश बन चुके हैं UP के CM, मुसलमानों को दे रहे सामूहिक सजा

वहीं, मोहम्मद जावेद के करेली स्थित मकान को गिराए जाने के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि प्रयागराज में आफरीन फातिमा का घर गिरा दिया गया लेकिन नूपुर शर्मा के खिलाफ 15 दिन में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी जावेद पंप की बेटी आफरीन फातिमा हैं जोकि जेएनयू की छात्रा हैं। योगी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के CM इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन चुके हैं कि किसी को भी दोषी करार देंगे और घर तोड़ देंगे? जो घर तोड़ा गया है वह तथाकथित आरोपी की पत्नी के नाम है। मुसलमानों को सामूहिक सज़ा दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन