ओवैसी ने दिया विवादित बयान, बोले- 8 फरवरी के बाद शाहीन बाग बन सकता है जलियांवाला बाग

By अभिनय आकाश | Feb 06, 2020

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को लेकर एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद सांसद असदद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा कि सरकार 8 फरवरी के बाद शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षा बलों का प्रयोग कर सकती है। आवैसी यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों को गोली मार दे और शाहीन बाग को जलियांवाला बाग में बदल दे। गौरतलब है कि दिल्ली के शहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ 50 से ज्यादा दिनों से महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

बता दें कि अमृतसर में हुए 13 अप्रैल 1919 को 50 ब्रिटिश सैनिकों ने निहत्थे भारतीयों पर गोलियां चलाई थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। जिसे जालियांवाला बाग नरसंहार के नाम से जाना जाता है। ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'गोली मारों' वाले बयान का संदर्भ देते हुए शाहीन बाग को जलियांवाला बाग बनाए जाने की आशंका व्यक्त की। गौरतलब है कि हाल ही में चुनावी सभा के दौरान दिल्ली में अनुराग ठाकुर के मंच से नारे लगवाए थे- देश के गद्दारों को... गोली मारों...'। अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा था कि जब 8 फरवरी के चुनाव में बीजेपी जीत कर दिल्ली की सत्ता में आएगी तो शाहीनबाग को खाली करा दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा