कश्मीर में सिनेमा हॉल खुलते ही ओवैसी को याद आई मस्जिद, पुलिस के जवाब से बंद हो गई बोलती

By अंकित सिंह | Sep 21, 2022

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार मुस्लिमों को लेकर सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं। जम्मू कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद विकास की रफ्तार देखी जा रही है। इसी कड़ी में कश्मीर में तीन दशकों के बाद सिनेमा हॉल की वापसी हुई है। लेकिन, असदुद्दीन ओवैसी की आंखों में यह चुभने लगा है। तभी तो उन्होंने मस्जिद का जिक्र कर दिया। ओवैसी ने कुछ तस्वीरों को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि घाटी में थिएटर खोल दिए गए। लेकिन मस्जिद को बंद कर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कम से कम दोपहर में मैटिनी शो के दौरान इसे खोलने का आदेश दें। लेकिन अब जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से कुछ ऐसा जवाब दिया गया है जिससे कि ओवैसी की बोलती बंद हो गई। 

 

इसे भी पढ़ें: गहलोत अगर कांग्रेस अध्यक्ष बन गये तब भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पायलट को नहीं देंगे


जम्मू कश्मीर पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि जामिया मस्जिद पूरी तरह से खुला है, कोविड-19 के बाद केवल तीन मौकों पर ही बंद किया गया है। इसे आतंकवादी हमले / कानून और व्यवस्था की स्थिति के इनपुट के कारण शुक्रवार दोपहर की प्रार्थना के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। यह जामिया के अधिकारियों द्वारा अंदर की घटनाओं की जिम्मेदारी लेने में विफल होने के बाद था। दूर रहना अज्ञानता का बहाना नहीं है। इसके साथ ही एक फोटो के साथ पुलिस ने लिखा कि पिछले शुक्रवार की दोपहर की प्रार्थना से जामिया के अंदर की यह तस्वीर झूठ का पर्दाफाश करने के लिए काफी है। झूठे तथ्य को ट्वीट करना एक बात है, जबकि गोलपोस्ट को स्थानांतरित करके नकली तथ्य से चिपके रहना अगला स्तर है। 29 अप्रैल, 3 मई और 10 जुलाई 3 तारीखें हैं जब पोस्ट कोविड बंद हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें: ओवैसी की मांग, बाबासहेब अंबेडकर के नाम पर रखा जाए संसद भवन की नई इमारत का नाम


ओवैसी से पहले महबूबा मुफ्ती ने भी यह मुद्दा उठाया था। जम्मू कश्मीर में फिलहाल सिनेमा हॉल गुलजार होते नजर आ रहे हैं। 80 के दशक मैं यहां सिनेमा हॉल बंद हो गए थे। लेकिन अब फिर से इन्हें शुरू किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल में ही मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया है। पहली फिल्म लाल सिंह चड्ढा लगी थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़