'पूरा खोल दिए पाशा...', भारत की जीत पर सिराज की तारीफ में बोले ओवैसी, शशि थरूर का भी आया रिएक्शन

By अंकित सिंह | Aug 04, 2025

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में भारत की जीत के बाद भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज की सराहना की। मोहम्मद सिराज को टैग करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा कि हमेशा विजेता! जैसा कि हम हैदराबादी में कहते हैं, पूरा खोल दिए पाशा!" भारत ने सोमवार को ओवल में छह रन से शानदार जीत दर्ज कर अपना दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया और श्रृंखला बराबर कर ली।

मोहम्मद सिराज की करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट में जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को बेहद रोमांचक मुकाबले में छह रन से हराकर श्रृंखला बराबर कर ली जिससे हाल के दिनों की सबसे कड़ी और नाटकीय श्रृंखला में से एक का शानदार अंत हुआ। इंग्लैंड को आखिरी दिन सिर्फ 35 रन चाहिये थे और भारत को लेने थे चार विकेट। कइयों को भरोसा नहीं था कि भारतीय टीम इस मुकाम से मैच जीत लेगी लेकिन सिराज कुछ और सोचकर आये थे और उन्होंने वह कर दिखाया जो क्रिकेटप्रेमी बरसों तक याद रखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Oval के मैदान पर मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, 'शतक' लगाकर वर्ल्ड क्रिकेट को चौंकाया

आखिरी दिन गिरे चार में से तीन विकेट चटकाकर सिराज ने मैच में 30 . 1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट लिये। दूसरे छोर पर प्रसिद्ध कृष्णा (126 रन पर चार विकेट) ने भी उनका साथ बखूबी निभाया और अंतत: इंग्लैंड की टीम 374 रन के लक्ष्य से दूर रह गई और भारत ने पांच मैच की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी। चौथे दिन थोड़ी देर की बारिश के बाद समय से पहले दिन का खेल खत्म करने के फैसले पर स्टुअर्ट ब्रॉड और माइकल वॉन जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे लेकिन यह उचित ही लगा कि बेहद कड़ी श्रृंखला का निर्णायक मैच भी बाकी चार मुकाबलों की तरह आखिरी दिन तक चला। 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?