असम CM के जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- यह हिंदुत्व बोल रहा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुस्लिमों को जनसंख्या नियंत्रण नीति अपनाने की सलाह दी। इसके बाद उनके इस सलाह को लेकर विवाद शुरू हो गया। एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। ओवैसी ने साफ और सीधे शब्दों में कहा कि यह हिंदुत्व बोल रहा है जो गरीब और शोषित लोगों पर आरोप लगा रहा। अपने ट्वीट में ओवैसी ने कहा कि हकीकत यह है कि असम पहले से ही टीएफआर यानी की टोटल फर्टिलिटी रेट में 2.1 पर आ चुका है जबकि राष्ट्र का टीएफआर 2.2 है। साधारण शब्दों में कहें तो यह जनसंख्या विस्फोट नहीं है। ओवैसी ने आगे सलाह देते हुए कहा कि सरकार को लिंग-चयनात्मक गर्भपात की बर्बर प्रथा के कारण विषम लिंगानुपात के बारे में चिंता करनी चाहिए। अनुमान के मुताबिक 2036 में असम का लिंगानुपात बिगड़ जाएगा और पुरुषों की संख्या काफी हो जाएगी। ओवैसी ने आगे कहा कि बुनियादी तौर पर लिंग विरोध वाली संस्कृति के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को गरीबी कम करने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से ‘‘उचित परिवार नियोजन नीति’’ अपनाने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध

DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने की दी चेतावनी