By अभिनय आकाश | Sep 10, 2022
गुजरात के चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन राजनीतिक दलों के लिए अभी भमावड़ों का बड़ा अड्डा गुजरात बना हुआ है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक और आप से लेकर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम तक। सभी गुजरात के रण में अपने-अपने दावे और वादों के साथ सामने हैं। इसी क्रम में गुजरात में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में लगी आम आदमी पार्टी को भी एआईएमआईएम प्रमुख ने निशाने पर लिया है। अहमदाबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। चुनाव के वक्त ये(आरोप-प्रत्यारोप) सब होता है। जनता होशियार है। ये लोग वादे कर रहे हैं पर जनता अपना फैसला सुनाएगी।
बता दें कि आज गुजरात कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में राज्य में सांकेतिक बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस ने ट्रेडर्स और अन्य व्यापारियों से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने शटर बंद करने की अपील की है। कांग्रेस की तरफ से बेरोजगारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने और संविदाकर्मियों कोयमित नौकरी दिलाने के लिए बंद में शामिल होने की अपील की गई है।