ओवैसी बोले- करौली हिंसा अशोक गहलोत सरकार की विफलता, जांच आयोग बनाने की मांग की

By अंकित सिंह | Apr 13, 2022

राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष के मौके पर हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। ओवैसी ने साफ तौर पर करौली हिंसा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अगर अशोक गहलोत सरकार नहीं चाहती तो दंगा नहीं होता। यह उनकी विफलता है। उन्हें खबर थी कि दंगा भड़क जाएगा।उन्होंने जुलूस की अनुमति दी। उन्हें पता था कि आपत्तिजनक गाने बजाए जाएंगे, वे इसे रोक सकते थे। उन्होंने कहा कि उनकी विफलता के कारण गरीबों को नुकसान हुआ, घरों और दुकानों को जला दिया गया। अगर अशोक गहलोत सरकार न्याय के पक्ष में है, तो हम उनसे एक जांच आयोग बनाने और नुकसान झेलने वाले सभी लोगों को मुआवजा देने की मांग करते हैं। उन्हें लोगों को न्याय देना चाहिए। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता से परेशानी है। गहलोत ने ट्वीट किया, जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्योहार मनाया एवं रामनवमी के जुलूसों का हिन्दू,मुस्लिम,सिख समेत तमाम धर्मों,वर्गों के लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है। ये अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया। गहलोत ने आरोप लगाया, भाजपा के नेता लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे राज्य में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए। 

प्रमुख खबरें

Monsoon Session: संसद में होगी आर-पार की लड़ाई, कई अहम बिल लाने की तैयारी में Modi Govt!

Ram Mandir फंड पर घमासान: Uddhav Thackeray का BJP पर वार, 5 जुलाई से राम रक्षा आंदोलन

Baby Do Die Do Review: बिना बोले Huma Qureshi ने आँखों से लिखा अभिनय का नया व्याकरण, चंकी पांडे का खौफनाक ट्रांसफॉर्मेशन

Venezuela Earthquake के 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला Security Guard, दुनिया हैरान