Waqf Bill पर बोले ओवैसी, मुसलमानों से छीनने और बर्बाद करने के लिए लाया जा रहा

By अंकित सिंह | Feb 13, 2025

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को 'असंवैधानिक' करार देते हुए संयुक्त समिति की रिपोर्ट का विरोध किया और कहा कि यह अनुच्छेद 15, 15 और 29 का गंभीर उल्लंघन है और इसे मुसलमानों से वक्फ छीनने और उसे नष्ट करने के लिए लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेपीसी के सदस्यों ने जो कहा है उससे मैं सहमत हूं, यह वक्फ विधेयक न केवल असंवैधानिक है और अनुच्छेद 15, 15 और 29 का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि मुसलमानों से वक्फ छीनने और उसे नष्ट करने के लिए लाया जा रहा है। हम इस बिल की निंदा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill JPC Report: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा में शाह ने संभाला मोर्चा, कही ये बड़ी बात

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है और हमें समिति के सदस्यों से जानकारी मिली है कि समिति की कार्यवाही पक्षपातपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थी। इनपुट स्वतंत्र रूप से नहीं लिए गए। हम बिल के खिलाफ हैं। यह असंवैधानिक और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ है। जेपीसी सदस्यों के कई असहमति वाले नोट्स को संपादित कर रिपोर्ट में डाला गया है। उनकी चिंताओं को शामिल नहीं किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है