Ashok Chavan के पार्टी छोड़ने पर ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होना यह बताता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की असली टीम और भाजपा की ‘बी’ टीम कौन है।

न्होंने कहा, ‘‘मुसलमानों को छह दिसंबर 1992 को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि बाबरी मस्जिद अब भी मौजूद है और रहेगी, अन्यथा एक और बाबरी (घटना) हो जाएगी। मुसलमानों को बाबरी को उसी तरह याद रखना चाहिए जैसे यहूदी, नरसंहार को याद रखे हुए हैं।’’

ओवैसी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ‘‘मुस्लिम विरोधी’’ नहीं थे लेकिन संघ उन्हें ‘‘इस्लाम विरोधी’’ के रूप में चित्रित करने की कोशिश करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अशोक चव्हाण ने भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी। मैंने सुना है कि कमलनाथ भी ऐसा कर सकते हैं। एआईएमआईएम को एक समय भाजपा की बी टीम कहा जाता था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार