Owaisi ने समान नागरिक संहिता लागू करने के चुनावी वादे पर BJP पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2023

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को अभिव्यक्ति और बोलने की और अधिक स्वतंत्रता देने की जरूरत है जहां उन्हें पहनावे और धर्म के आधार पर निशाना नहीं बनाया जाए।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो वह छह महीने के अंदर तेलंगाना में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए समिति बनाएगी। शाह पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘जहां तक यूसीसी की बात है तो मैं चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि अमित शाह आदिलाबाद, खम्मम और वारंगल जाकर सभी आदिवासियों के बीच खड़े हों और उन्हें यूसीसी के लागू होने के बारे में बताएं। उनमें वहां जाकर यह कहने का बौद्धिक साहस नहीं है क्योंकि आदिवासी भाजपा को नकार देंगे।’’

एआईएमआईएम पर हमला बोलने वाले भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘यह उनका राजनीतिक अहंकार है। उन्हें एआईएमआईएम की ताकत पता चल गई है कि यह तेलंगाना में शक्तिशाली राजनीतिक दल है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा की राजनीति नफरत पर आधारित है। एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इसलिए मैं कहता हूं कि तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष (ए रेवंत रेड्डी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और आज कांग्रेस (तेलंगाना में) का रिमोट कंट्रोल मोहन भागवत के पास है।

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं