इमरान खान को ओवैसी की नसीहत, कहा- भारत से कुछ सीखें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2018

हैदराबाद। लोकसभा सदस्य और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एक विवादित बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। पिछले दिनों इमरान ने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी सरकार को दिखाएंगे कि ‘‘अल्पसंख्यकों से कैसा बर्ताव किया जाता है।’’ ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि इमरान को भारत की समावेशी राजनीति और अल्पसंख्यक अधिकार से कुछ सीखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह को देश में लगता है डर, कहा- इंसान से ज्यादा गाय किमती

शनिवार को लाहौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरान ने भारत में भीड़ हिंसा पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘हम मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों से कैसा बर्ताव किया जाता है। भारत में भी लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों से अन्य नागरिकों जैसा समान व्यवहार नहीं होता।’’ 

प्रमुख खबरें

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा